अमर उजाला
Wed, 19 February 2025
14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई जारी रखी है।
विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना अभिनीत फिल्म ‘छावा’ ने पांचवे दिन भी शानदार कमाई करते हुए नया इतिहास बनाने की ओर है।
पहले दिन इस फिल्म ने 33.1 करोड़ रुपये कमाई की थी।
दूसरे दिन भी इस फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 39.30 करोड़ रूपये की कमाई की थी।
रविवार को ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था, उस दिन इस फिल्म ने 48.5 करोड़ रूपये की कमाई की थी।
चौथे दिन भी इस फिल्म का क्रेज लोगों के बीच कम नहीं हुआ था।
बीते मंगलवार को पांचवे दिन ‘छावा’ ने 25.25 करोड़ रूपये के कलेक्शन के साथ कुल 165.75 करोड़ रूपये की कमाई की।
अभी भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है और जल्द ही 200 करोड़ रूपये का आंकड़ा पार करने वाली है।
बिग बॉस 18 के विनर करण वीर मेहरा ने शेयर की पोस्ट, जिंदगी के तजुर्बे की बात करते दिखे