अमर उजाला
Thu, 27 June 2024
नाग अश्विन की लंबे समय से प्रतीक्षित निर्देशित फिल्म कल्कि 2898 एडी आखिरकार आज रिलीज हो गई
प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन अभिनीत फिल्म भगवान विष्णु के पृथ्वी पर अवतार लेकर दुष्ट शक्तियों से लड़ने की आधुनिक कहानी पेश करती है
हर तरफ से फिल्म को प्रशंसा मिल रही है, अब चिरंजीवी भी इस फिल्म के प्रशंसक बन गए हैं और इसकी तारीफ भी की
उन्होंने लिखा- कल्कि 2898 एडी के बारे में शानदार रिपोर्ट्स सुनने को मिली, नाग अश्विन को इस माइथो-साइंस-फिक्शन फ्यूचरिस्टिक फिल्म को बनाने के लिए आपकी रचनात्मक प्रतिभा के लिए बधाई
फिल्म में अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन जैसे सितारे शामिल हैं, मेरे पसंदीदा निर्माता अश्विनी दत्त गारू
जोशीली और साहसी स्वप्ना दत्त और प्रियंका दत्त और पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई, सपने देखें और भारतीय सिनेमा के झंडे को और ऊंचा फहराएं
चंदू चैंपियन की कमाई में गिरावट जारी, जानें 14वें दिन का कुल कलेक्शन