सोनम रघुवंशी हत्याकांड पर चुम दरांग ने रखी आपनी राय, पूर्वोत्तर का किया बचाव

अमर उजाला

Tue, 10 June 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम

हाल ही में मेघालय में राजा रघुवंशी की हत्या हुई। इसके बाद कई राज्यों में पूर्वोत्तर के लिए नफरत और नकारात्मकता फैली।

Image Credit : इंस्टाग्राम

इस बीच अभिनेत्री चुम दरांग पूर्वोत्तर राज्यों के समर्थन में मजबूती से खड़ी नजर आईं। उन्हें लगता है कि किसी अपराध के लिए पूरे राज्य को दोषी ठहराना गलत है।

Image Credit : इंस्टाग्राम@chum_darang

मेघालय में राजा रघुवंशी की हत्या के बाद फैली नफरत ने राज्य में पर्यटन के लिए चिंताएं बढ़ा दी हैं। पर्यटकों ने कई ट्रैवल एजेंसियों के साथ अपने प्लान रद्द कर दिए हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

अब, बिग बॉस 18 से मशहूर हुईं चुम दरांग ने पूरे हंगामे पर प्रतिक्रिया दी है और भारत के पूर्वोत्तर राज्य का बचाव किया है।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@chum_darang

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर चुम दरांग ने लिखा 'राजा रघुवंशी मामले ने मुझे झकझोर दिया। मुझे यकीन है कि राजा के मिलने के बाद हर कोई 'पत्नी' के लिए चिंतित था। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

उन्होंने आगे कहा घटना ने मेरा दिल तोड़ दिया। इसके अलावा, मैंने देखा कि बहुत से लोग स्थानीय लोगों, को इस मामले के लिए दोषी ठहरा रहे हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

उन्होंने कहा मैं यह नहीं कह रही हूं कि पूर्वोत्तर राज्यों में अपराध नहीं होता है, लेकिन सीधे लोगों पर उंगली उठाना अच्छी बात नहीं है।'

Image Credit : इंस्टाग्राम @chum_darang

मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी ने सोनम के साथ शादी की थी। पुलिस के मुताबिक सोनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची।

Image Credit : इंस्टाग्राम @chum_darang

बॉडीकॉन ड्रेस में शमा सिकंदर ने दिखाई अदाएं, प्लाजो सूट में दिलकश लगीं सौंदर्या शर्मा

इंस्टाग्राम
Read Now