अमर उजाला
Sat, 10 May 2025
‘बिग बॉस 18’ रियालिटी शाे से मशहूर हुईं चुम दरांग ने हाल ही में दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए हैं।
इन तस्वीरों में उनके साथ बिग बॉस 18 के कुछ प्रतियोगी नजर आ रहे हैं, जिसमें शिल्पा शिरोडकर शामिल हैं।
साथ ही इन तस्वीरों में चुम दरांग के साथ करण वीर मेहरा भी नजर आ रहे हैं। करण और चुम के बीच अलग ही केमिस्ट्री इन तस्वीरों में नजर आ रही है।
करण वीर मेहरा ‘बिग बॉस 18’ के विनर रह चुके हैं। इसी शो के दौरान करण और चुम के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं।
शो से बाहर आने के बाद भी दोनों साथ नजर आते हैं लेकिन खुलकर अपने रिश्ते पर कुछ नहीं कहते हैं।
इन तस्वीरों को देखकर चुम और करण के फैंस काफी खुश नजर आए। एक यूजर्स ने लिखा, ‘आप दाेनों को साथ देखकर अच्छा लगा।’
चुम दरांग हाल ही में वेब सीरीज ‘खौफ’ में नजर आईं। वह ‘गूंगबाई काठियावाड़ी’ फिल्म में भी नजर आ चुकी है
सलमान खान की हीरोइन स्नेहा उल्लाल ने जानवरों पर लुटाया प्यार, देखें तस्वीरें