अमर उजाला
Mon, 4 November 2024
सामंथा रुथ प्रभु साउथ की मशहूर अभिनेत्री हैं, जो हिंदी वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं
वह इन दिनों अपनी एक और हिंदी वेब सीरीज सिटाडेल हनी बन्नी को लेकर चर्चा में हैं
इस बीच अभिनेत्री ने अपनी पिछली कुछ फिल्मों की असफलताओं पर बात की है
इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान, सामंथा ने कुछ निराशाओं का सामना करने की बात स्वीकार की
उन्होंने कहा, "मैं मानती हूं कि मैंने अतीत में कुछ गलतियां की हैं,चीज़ें वास्तव में काम नहीं आईं और मैं असफलता को स्वीकार करती हूं"
उन्होंने आगे कहा, "मैं स्वीकार करती हूं कि पिछली कुछ फिल्मों में मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया होगा"
‘बिग बॉस’ के घर में ये दोस्त बनें दुश्मन, जानें कौन-कौन से नाम हैं शामिल