अमर उजाला
Mon, 15 September 2025
टेलीविजन के सबसे बड़े और चर्चित अवॉर्ड्स में शामिल एमी अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ। यह 77वां एमी अवॉर्ड्स लॉस एंजिल्स के पीकॉक थिएटर में हुआ।
इस समारोह में कई सेलेब्स शिरकत करने पहुंचे और उन्होंने रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। चलिए देखते हैं उनकी तस्वीरें।
रेड कलर की मॉडर्न ड्रेस में सेलेना गोमेज काफी खूबसूरत दिख रही थीं। एक्ट्रेस अपने मंगेतर बेनी ब्लैंको के साथ समारोह में पहुंचीं।
क्रिस्टन बेल ब्लैक और व्हाइट गाउन में रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरती नजर आईं।
पेड्रो पास्कल एमी अवार्ड्स में व्हाइट कलर का कोट और ट्राउजर पहनकर पहुंचे। अभिनेता को सनग्लासेस लगाए शानदार अंदाज में देखा गया।
'एडोलेसेंस' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीतने वाले ओवेन कूपर ने एरिन डोहर्टी के साथ रेड कार्पेट पर पोज दिया।
स्कारलेट जोहानसन अपने पति और कॉलिन जोस्ट के साथ अवॉर्ड्स में शामिल हुईं। यह जोड़ा हाथों में हाथ डाले समारोह में शामिल हुआ।
पिंक कलर की गाउन में हंटर शेफर गॉर्जियस लुक में नजर आईं।
एडम ब्रॉडी अपनी पत्नी और अभिनेत्री लीटन मेस्टर के साथ समारोह में पहुंचे, जहां उन्होंने सभी का ध्यान खींचने का काम किया।
सेठ रोजेन ने 'द स्टूडियो' के लिए अपना पहला एमी पुरस्कार जीता। वह समारोह में अपनी पत्नी लॉरेन मिलर के साथ पहुंचे
हल्के पिंक कलर के गाउन में जेसिका विलियम्स का अंदाज देखते ही बन रहा था।
मशहूर एक्ट्रेस सिडनी स्वीनी रेड ड्रेस पहने हॉट लुक दे रही थीं।
जेना ओर्टेगा ने एमी 2025 के रेड कार्पेट पर एक बोल्ड गिवेंची आउटफिट पहना था। उन्होंने थाई-हाई स्लिट वाली काली स्कर्ट पहनी थी, लेकिन स्टोन्स जड़े उनके ब्रा टॉप ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।
रैपर-सिंगर लीसा लाइट पिक कलर के गाउन में बिल्कुल डॉल जैसी लग रही थीं।
बॉक्स ऑफिस पर ‘मिराय’ ने दिखाई अपनी ताकत, तीन दिनों में इतनी हुई कमाई