कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी की जुड़वा बहन शाइना, राष्ट्रपति से हो चुकी हैं सम्मानित

अमर उजाला

Sun, 11 May 2025

Image Credit : सोशल मीडिया

भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद से कर्नल सोफिया कुरैशी लगातार चर्चाओं बनी हुई हैं।

Image Credit : सोशल मीडिया

कर्नल सोफिया कुरैशी ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह के साथ मिलकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इसके बाद वो लगातार इस ऑपरेशन से जुड़ी जानकारी मीडिया को देती रहीं।

Image Credit : सोशल मीडिया

लेकिन क्या आप कर्नल सोफिया की जुड़वां बहन डॉ. शाइना सुन्सारा को जानते हैं ? जो अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@sunsarashyna

कर्नल सोफिया की बहन शाइना सुन्सारा भी काफी मशहूर हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@sunsarashyna

आर्मी परिवार में जन्मीं शाइना ने अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है। हालांकि, उन्होंने सेना में अपनी सेवाएं नहीं दीं।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@sunsarashyna

शाइना सुन्सारा अर्थशास्त्री, पर्यावरणविद, फैशन डिजाइनर और राइफल शूटिंग में गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी हैं। उन्हें राष्ट्रपति द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@sunsarashyna

शाइना ने कई ब्यूटी कम्पटीशन में भी भाग लिया। उन्होंने मिस गुजरात, मिस इंडिया अर्थ 2017 और मिस यूनाइटेड नेशंस 2018 जैसे टाइटल जीते हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@sunsarashyna

शाइना ने गुजरात में एक लाख पेड़ लगाने की योजना बनाई, जिसे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@sunsarashyna

शाइना को साल 2018 में दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड भी मिल चुका है।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@sunsarashyna

शाइना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 29 हजार से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@sunsarashyna

10वें दिन और मजबूत हुई ‘रेड 2’, दूसरे शनिवार को कमाई में आया उछाल

एक्स
Read Now