कपिल शर्मा के ठहाकों के पीछे का संघर्ष जानते हैं आप? कपिल शर्मा को कॉमेडी का किंग कहा जाता है, कपिल आज अपना 43 वां जन्मदिन मना रहे हैं जन्मदिन के मौके पर हम मुश्किलों को पछाड़कर यहां तक पहुंचने वाले कपिल शर्मा की जिन्दगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं कपिल शर्मा का जन्म अमृतसर में एक पुलिस क्वार्टर में हुआ था, उनके पिता जितेंद्र कुमार अमृतसर में एक पुलिस हेड कॉन्सटेबल थे कपिल का बचपन काफी गरीबी में बीता है, उन्होंने अपने पिता को 22 साल की उम्र में खो दिया था कपिल ने अपनी लाइफ में काफी मेहनत की है, कपिल मिमिक्री के साथ स्टेज शोज भी किया करते थे कॉमेडी सर्कस में काम करने के बाद कपिल को 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' मिला, जिसने कपिल को स्टार बना दिया अपनी मेहनत और लगन के चलते कपिल अब करोड़ो के मालिक हैं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल की नेटवर्थ करीब 330 करोड़ रुपये है कपिल शर्मा