दोबारा अस्पताल में भर्ती हुईं भारती सिंह भारती सिंह की तबीयत इन दिनों खराब चल रही है हाल ही में उन्हें गॉलब्लैडर के स्टोन की वजह से दर्द होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था डांस दीवाने की शूटिंग की वजह से उन्होंने अस्पताल से छुट्टी ली थी शूटिंग पूरी करने के बाद अब वे दोबारा अस्पताल में भर्ती हो गई हैं भारती ने अपने व्लॉग में बताया है कि सर्जरी के लिए वे अस्पताल में भर्ती हुई थीं उन्होंने बताया है कि उनका ऑपरेशन सफल रहा है एंटरटेनमेंट डेस्क