हर्ष को पति कहने पर भारती को लगता है अजीब! भारती सिंह अपनी कॉमेडी से लाखों फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं लाफ्टर क्वीन भारती अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ एक यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं भारती ने हाल ही में एक व्लॉग शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने पति को कहा कि जब कोई हर्ष को उनका पति कहता है, तो उन्हें अजीब लगता है अभिनेत्री ने कहा, 'जब कोई कहता है कि तुम्हारा पति कहां है?, मुझे ऐसा लगता है कि पति कोई अंकल टाइप का आदमी होगा' भारती आगे कहती हैं कि मुझे ऐसा नहीं लगता कि वे हर्ष के बारे में बात कर रहे हैं, इसलिए मुझे अजीब लगता है बता दें कि भारती सिंह ने वर्ष 2017 में हर्ष लिंबाचिया से शादी की थी, उनका एक बेटा भी है --jkhl