कपिल शर्मा ने की गणपति बप्पा की आरती फिल्म और टीवी जगत की हस्तियों के घर गणपति बप्पा विराज चुके हैं सोशल मीडिया पर लगातार कलाकारों की ऐसी तस्वीरें देखने को मिल रही है, जिसमें वो बप्पा का घर में स्वागत कर रहे हैं और उनकी पूजा कर रहे हैं इसी सिलसिले में अब मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की भी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं कपिल अपने परिवार संग गणपति बप्पा की आरती करते हुए दिखाई दे रहे हैं तस्वीरों में कपिल और गिन्नी को ग्रीन और पिंक आउटफिट में देखा जा सकता है कपिल शर्मा जल्द ही द ग्रेट इंडियन कपिल शो के दूसरे सीजन में दिखाई देंगे, इसकी शुरूआत 21 सितंबर से होगी d