अमर उजाला
Sun, 30 March 2025
हाल ही में एक इवेंट में कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक अपनी बहन आरती सिंह के साथ नजर आए। इस मौके पर कृष्णा अभिषेक ने मीडिया को बातों-बातों में बहन आरती से जुड़ी एक बड़ी खबर साझा कर दी।
कृष्णा ने हाथ से बच्चे को गोद में लेने का इशारा किया और बोले- ‘पूछो कब आ रहा है?’ इस जवाब पर आरती शरमा दी।
आगे कृष्णा ने बात बदल दी और बताने लगे कि इनकी कौन सी फिल्में और शो जल्द आने वाले हैं। इन दिनों कृष्णा अभिषेक शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ में बतौर प्रतियोगी नजर आ रहे हैं।
कृष्णा अभिषेक की बहन आरती की मैरीड लाइफ की बात करें तो उनकी शादी 25 अप्रैल 2024 को मुंबई के एक बिजनेसमैन दीपक चौहान से हुई। अब कृष्णा की बातों से लग रहा है कि आरती प्रेग्नेंट हैं।
कृष्णा अभिषेक के माता-पिता दुनिया में नहीं हैं तो उन्होंने ही अपनी बहन की शादी धूम-धाम से करवाई। इस शादी में गोविंदा भी पहुंचे। वे आरती और कृष्णा के रिश्ते में मामा लगते हैं।
रेड बिकनी में साक्षी मलिक ने दिखाया दिलकश अंदाज