अमर उजाला
Tue, 19 August 2025
साउथ सुपरस्टार कमल हासन की बेटी और एक्ट्रेस श्रुति हासन ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
ब्लैक कलर के अनारकली पैटर्न सूट में वह बला की खूबसूरत लग रही हैं।
अलग-अलग पोज देते हुए श्रुति हासन ने कई फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं।
एक तस्वीरें में बस उनकी सुंदर आंखें नजर आ रही हैं। फैंस श्रुति की बड़ी और कजरारी आंखों के दीवाने हो गए।
श्रुति हासन की तस्वीरों पर यूजर्स ने जमकर रिएक्शन दिया है। हार्ट, फायर इमोजी शेयर किए। उनके लिए ‘ब्यूटीफुल’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है। श्रुति को अपना पसंदीदा स्टार बताया है।
श्रुति हासन के करियर फ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह साउथ फिल्म ‘कुली’ में नजर आईं। रजनीकांत स्टारर इस फिल्म में उन्हें नागार्जुन, आमिर खान जैसे कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला।
अगले साल वह साउथ एक्टर प्रभास के साथ ‘सालार 2’ में नजर आएंगी।
सोमवार को भी ‘महावतार नरसिम्हा’ ने की करोड़ों में कमाई