अमर उजाला
Thu, 13 June 2024
अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर अप्रैल महीने में हुई गोलीबारी की घटना में पुलिस जांच में जुटी है
अब तक कई लोगों की गिरफ्तारियां इस केस में हो चुकी हैं, घटना के संबंध में अब पुलिस ने सलमान खान और उनके भाई अरबाज के बयान भी दर्ज किए हैं
पुलिस अधिकारी के मुताबिक सलमान खान ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और महसूस किया है कि उनकी जान को खतरा है, उन्होंने दोषियों को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस के प्रयासों की सराहना की
अपने बयान में सलमान खान ने पुलिस से कहा कि घटना वाले दिन वे घर पर थे और देर रात लौटे थे
पुलिस के मुताबिक अरबाज लॉरेन्स बिश्नोई से सलमान खान को लगातार मिली पिछली धमकियों से रूबरू रहे हैं, पुलिस ने दावा किया है कि मामले के पीछे बिश्नोई गैंग है
मोनालिसा ने कॉपी किया करीना का यह योग आसन