अमर उजाला
Fri, 4 October 2024
अनन्या पांडे इन दिनों 'कंट्रोल' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं, वे लगातार फिल्म का प्रचार कर रही हैं
अब अनन्या ने हाल ही में दो शर्मनाक पल साझा किए, जब उन्होंने गलती से अपना खुद का फोन नंबर सार्वजनिक कर दिया था
इतना ही नहीं अनन्या ने अपने साथ अपनी दोस्त और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का नंबर भी बता दिया था
अनन्या ने गलती से सुहाना का फोन नंबर ऑनलाइन पोस्ट कर दिया था, जो बाद में हैक हो गया था
उन्होंने कहा- एक बार मैंने गलती से सुहाना का नंबर लीक कर दिया था, मैं उससे फेसटाइम कर रही थी और फिर मुझे लगा कि सुहाना फोन नहीं उठा रही हैं
मैंने तस्वीर का स्क्रीनशॉट लिया और उसे इंस्टाग्राम पर डाल दिया और उनका नंबर वहां था, फिर उनका नंबर हैक हो गया
सोहा के जन्मदिन पर बेबो भाभी ने लुटाया प्यार, साझा किया वीडियो