अमर उजाला
Mon, 13 May 2024
सोनाक्षी सिन्हा और विजय वर्मा अभिनीत क्राइम ड्रामा वेब सीरीज दहाड़ ने अपनी रिलीज के एक साल पूरे कर लिए हैं
रीमा कागती-रुचिका ओबेरॉय की निर्देशित सीरीज राजस्थान के ग्रामीण इलाके में पुलिसकर्मी द्वारा सीरियल किलर की खोज की कहानी है
अब सीरीज के एक साल पूरा होने पर विजय वर्मा और सोनाक्षी सिन्हा ने खुशी जताई हैं और तस्वीरें साझा कीं
कैप्शन में विजय ने लिखा- दहाड़ का एक साल, इस शो के लिए बहुत आभारी हूं जिसने हमें इतना प्यार, सराहना और प्रशंसा दिलाई
हमें इस शो पर बहुत गर्व है और यह बिल्कुल उपयुक्त है कि हम इस पहली वर्षगांठ को आप सभी के साथ साझा करें
जिन दर्शकों ने शो बनाया वह क्या है, एक बड़ी दहाड़, सोनाक्षी ने इंस्टा स्टोरीज पर लिखा- मई मेरे लिए बहुत अच्छा महीना है, कहना होगा कि बधाई हो टीम 'दहाड़'
निक जोनस ने लुटाया सासु मां पर प्यार, फैंस ने दिया 'बेस्ट दामाद' का टैग