अमर उजाला
Sun, 4 August 2024
दलजीत कौर ने अपने अलग हुए पति निखिल पटेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है
एफआईआर भारतीय न्याय संहिता की धारा 85 और 316 (2) के तहत दर्ज की गई है, दलजीत ने निखिल पर क्रूरता और आपराधिक विश्वासघात का आरोप लगाया है
एफआईआर के बाद दलजीत ने अब सोशल मीडिया पर पुलिस अधिकारियों को देश में उन्हें सुरक्षित महसूस कराने के लिए धन्यवाद दिया है
अभिनेत्री ने लिखा- पुलिस के संयुक्त आयुक्त अनिल पारस्कर, डीसीपी कृष्णकांत उपाध्याय, वरिष्ठ निरीक्षक योगेंद्र पाचे, आईओ सचिन शेलके के साथ-साथ एक महिला कांस्टेबल को आपकी कार्यकुशलता के लिए धन्यवाद
एक महिला को यह बताने के लिए कि वह इस देश में सुरक्षित है, अग्रीपाड़ा पीएस को धन्यवाद
दलजीत की इस पोस्ट पर प्रशंसक भी मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं
राघव के फैंस का इंतजार जल्द होगा खत्म, शुक्रवार को प्रीमियर होगी 'ग्यारह-ग्यारह'