अमर उजाला
Thu, 15 May 2025
भारतीय अभिनेता और डांसर राघव जुयाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है।
इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘किसी प्रियजन को खोने से बड़ी कोई सजा नहीं होती। मेरी संवेदना उन सभी निर्दोष परिवारों के साथ है, जिन्होंने सीमा पर अपने प्रियजनों को खोया है।’
इसके अलावा उन्होंंने लिखा, ‘आप सभी के लिए प्यार और प्रार्थनाएं कि आपको इस दुख की घड़ी में आगे बढ़ने की शक्ति और साहस मिले।’
राघव जुयाल ने यह पोस्ट भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई कार्रवाई से उप्तन्न भारत-पाक तनाव को लेकर किया है। इसमें उन्होंने पीड़ितों के लिए प्रार्थना की है।
डांसर के इस प्रतिक्रिया पर यूजर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
एक यूजर ने हंसते हुए लिखा वाह इतनी जल्दी प्रतिक्रिया के लिए आपको सलाम।
वहीं एक और यूजर ने कहा कि ये तो ठीक है, लेकिन इतने दिनों बाद याद आया। गुड मार्निंग।
आपके बताते चलें कि इस घटना को कई दिन बीच चुके हैं और डांसर द्वारा इतनी देरी से प्रतिक्रिया पर मजाक बन रहा है। इसे लेकर फैंस उन्हें मजाकिया अंदाज में ट्रोल कर रहे हैं।
कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं जैकलीन फर्नांडीज, यहां देखें तस्वीरें