अमर उजाला
Sun, 6 April 2025
पूरे देश में आज रामनवमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर हर कोई शुभकामनाएं दे रहा है।
फिल्मों और अभिनय की दुनिया में भी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का किरदार काफी प्रसिद्ध रहा है। भगवान राम पर कई फिल्में और धारावाहिक बन चुके हैं।
इसमें सबसे प्रसिद्ध रही है रामानंद सागर की टीवी पर आई ‘रामायण’। इसकी लोकप्रियता आज भी काफी है। इस रामायण में प्रमुख किरदार निभाने वाले कई कलाकार अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। जानते हैं उन्हीं कलाकारों के बारे में।
दारा सिंह (भगवान हनुमान)
रामानंद सागर की रामायण में भगवान हनुमान का किरदार निभाया था बॉलीवुड अभिनेता दारा सिंह ने। हनुमान के किरदार ने दारा सिंह को एक अलग ही पहचान दिलाई। अब दारा सिंह इस दुनिया में नहीं हैं, 12 जुलाई 2012 को उनका निधन हो गया।
अरविंद त्रिवेदी (रावण)
अभिनेता अरविंद त्रिवेदी ने रामायण में लंका नरेश रावण का किरदार निभाया था। उनका यह किरदार काफी प्रसिद्ध रहा। अरविंद त्रिवेदी का 6 अक्टूबर 2021 को निधन हो गया।
जयश्री गडकर (माता कौशल्या)
इस धारावाहिक में प्रभु श्रीराम की माता कौशल्या का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री जयश्री गडकर भी अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। साल 2008 में उनकी मृत्यु हो गई।
मूलराज राजदा (राजा जनक)
सीता माता के पिता राजा जनक का किरदार मूलराज राजदा ने निभाया था। अब वो भी इस दुनिया में नहीं हैं। सितंबर 2012 में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
मुकेश रावल (विभीषण)
मुकेश रावल ने रामायण में विभीषण का किरदार निभाया था। मुकेश रावल अब इस दुनिया में नहीं हैं। 15 नवंबर 2016 को उनका निधन हो गया।
संजय जोग (भरत)
रामायण में भरत का किरदार निभाने वाले संजय जोग ने महज चालीस साल की उम्र में साल 1995 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।
विजय अरोड़ा (मेघनाद)
रामायण के मेघनाद यानी कि विजय अरोड़ा भी अब इस दुनिया में नहीं हैं। उन्होंने साल 2007 में दुनिया को अलविदा कह दिया था।
सरिता देवी (शबरी)
धारावाहिक रामायण में शबरी का किरदार निभाकर प्रशंसा बटोरने वाली सरिता देवी 2001 में इस दुनिया को अलविदा कह गईं।
इस सर्टिफिकेट से पास हुई ममूटी की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘बाजूका’, जानें कब होगी रिलीज?