अमर उजाला
Fri, 3 October 2025
ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' बीते दिन गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए 60 करोड़ रुपये कमाए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 125 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
फिल्म ने 'कुली' और 'ओजी' को छोड़ 2025 में रिलीज हुई सभी साउथ फिल्मों को ओपनिंग डे के कलेक्शन के मामले में पीछे कर दिया है।
अब मेकर्स को इस वीकएंड से काफी उम्मीदें हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 'कांतारा चैप्टर 1' कितना कमाई कर पाती है।
'कांतारा चैप्टर 1' के साथ बॉलीवुड फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' भी रिलीज हुई, जो ऋषभ शेट्टी की फिल्म के आगे फीकी पड़ती नजर आई।
आपको बताते चलें कि यह फिल्म साल 2022 में आई 'कांतारा' का दूसरा भाग है, जो प्रीक्वल है।
'कांतारा चैप्टर 1' में ऋषभ शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। साथ ही फिल्म के निर्देशन की कमान भी उन्होंने ही संभाली है।
फिल्म में ऋषभ शेट्टी के अलावा गुलशन देवैया, रुक्मणि वसंत और जयराम जैसे सितारे भी अहम भूमिका में हैं।
अमायरा दस्तूर ने दिए खूबसूरत पोज, शिल्पा ने दिखाई अदाएं