अमर उजाला
Tue, 11 March 2025
‘तुम्बाड़’ फेम अभिनेता सोहम शाह की फिल्म ‘क्रेजी’ दर्शकों को जुटाने में नाकामयाब साबित हो रही है।
फिल्म ने बीते सोमवार को मात्र 45 लाख रुपये कमाए।
‘क्रेजी’ रिलीज के 11वें दिन ही दम तोड़ती नजर आई, अभी तक फिल्म ने बॉक्स आफिस पर कुल 10.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
गिरीश कोहली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘क्रेजी’, विक्की कौशल की ‘छावा’ के आगे नहीं टिक पा रही है।
फिल्म का यह अब तक का सबसे कम कलेक्शन रहा, यह संकेत ‘क्रेजी’ के लिए अच्छे नहीं हैं।
‘क्रेजी’ फिल्म में सोहम शाह के अलावा शिल्पा शुक्ला, निमिषा सजायन और टीनू आनंद ने मुख्य भूमिका निभाई।
विक्की कौशल की 'छावा' ने तोड़े कई रिकॉर्ड, ‘पुष्पा 2’ के बाद ‘स्त्री 2’ को किया पीछे