अमर उजाला
Fri, 30 May 2025
हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ को रिलीज हुए 13 दिन हो चुके हैं। अब फिल्म धीरे-धीरे अपने कदम बढ़ाती दिख रही है।
बीते दिन गुरुवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, बुधवार को टॉम क्रूज की फिल्म ने 2 करोड़ रुपये कमाए थे।
फिल्म ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 17.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, अभी तक फिल्म ने 13 दिनों में कुल 81.10 करोड़ रुपये कमाए हैं।
फिल्म की कमाई में अब आए दिन गिरावट देखने को मिल रही है। यह देखना अब दिलचस्प होगा कि फिल्म इस वीकएंड पर कैसा प्रदर्शन करती है।
वहीं बात करें इस फिल्म की तो ये टॉम क्रूज की चर्चित फ्रेंचाइज 'मिशन इंपॉसिबल' की आखिरी पार्ट 'मिशन इंपॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ है।
यह फिल्म भारत में ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है, जिससे निर्माता संतुष्ट दिख रहे हैं।
फिल्म में हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज के अलावा साइमन पेग, विंग रेम्स और आई मोरैलिस जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं।
पति और बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आईं नयनतारा