अमर उजाला
Sun, 25 May 2025
राजकुमार राव अभिनीत 'भूल चूक माफ' 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ रुपये कमाए थे।
वहीं बीते शनिवार यानी की दूसरे दिन फिल्म ने 09 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अपने कलेक्शन में बढ़ोत्तरी हासिल की।
अभी तक फिल्म के कुल कमाई की बात करें तो इसने बॉक्स ऑफिस पर 16 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
फिल्म में छोटे शहर की प्रेम कहानी दिखाई गई है, जिसमें कॉमेडी का भरपूर तड़का लगाया गया है।
तमाम विवादों के बाद रिलीज हुई फिल्म ‘भूल चूक माफ’ थिएटर में सिर्फ दो हफ्तों के लिए ही रहेगी। इसके बाद यह फिल्म ओटीटी पर चली जाएगी।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, तो यह देखना होगा क्या फिल्म दो हफ्ते में अपने बजट के बराबर का कलेक्शन कर पाती है।
करण शर्मा के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में राजकुमार राव के साथ वामिका गब्बी मुख्य भूमिका में हैं।
साड़ी में भोजपुरी क्वीन का दिलकश अंदाज