दूसरे दिन भी ‘परम सुंदरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल, जानें कमाई

अमर उजाला

Sun, 31 August 2025

Image Credit : एक्स

जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'परम सुंदरी' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

Image Credit : एक्स

इस फिल्म ने बीते शनिवार को 9 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने शुक्रवार को 7.25 करोड़ रुपये कमाए थे।

Image Credit : एक्स

'परम सुंदरी' के कुल कलेक्शन की बात करें, तो इसने अभी तक 16.26 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

Image Credit : एक्स

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रविवार को फिल्म कैसा कमाई करती है।

Image Credit : एक्स

तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी इस फिल्म के बजट की बात करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे 40-50 करोड़ रुपये में बनाया गया है।

Image Credit : एक्स

'परम सुंदरी' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा परम नाम का किरदार निभा रहे हैं, जो कि उत्तर भारत से बिलॉन्ग करता है, वहीं जान्हवी कपूर ने सुंदरी नाम की लड़की का रोल किया है, जो दक्षिण भारत से आती है।

Image Credit : एक्स

फिल्म ‘परम सुंदरी’ में जान्हवी कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा संजय कपूर, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी, इनायत वर्मा जैसे कलाकार भी नजर आए हैं। इस फिल्म को तुषार जलोटा ने निर्देशित किया है। 

Image Credit : एक्स

दोस्तों संग गणपति उत्सव के रंग में रंग गईं जैसमीन भसीन, देखें तस्वीरें

इंस्टाग्राम@jasminbhasin2806
Read Now