‘सितारे जमीन पर’ ने दूसरे दिन लगाई लंबी छलांग, कमाए इतने करोड़

अमर उजाला

Sun, 22 June 2025

Image Credit : एक्स

आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसे समीक्षकों और दर्शकों द्वारा अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही हैं।

Image Credit : यूट्यूब

इसके बावजूद फिल्म ने ओपनिंग डे पर मात्र 10.7 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि, फिल्म के कलेक्शन में दूसरे दिन काफी उछाल देखने को मिला है।

Image Credit : यूट्यूब

'सितारे जमीन पर' ने बीते दिन शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर 21.50 करोड़ रुपये कमाए, जो दिखाता है फिल्म ने कमाई के मामले में दोगुनी छलांग लगाई है।

Image Credit : यूट्यूब

इस हिसाब फिल्म ने दो दिनों में कुल 32.20 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

Image Credit : यूट्यूब

आज रविवार के दिन फिल्म की कमाई में और बढ़ोत्तरी की उम्मीद है। अब यह देखना काफी दिलचस्प हो गया है।

Image Credit : एक्स

आमिर खान इस फिल्म के जरिए करीब तीन साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। अभिनेता की आखिरी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' थी।

Image Credit : यूट्यूब

'सितारे जमीन पर’ 2007 में आई आमिर खान की ही फिल्म ‘तारे जमीन पर’ की अगली कड़ी बताई जा रही है। हालांकि, फिल्म की कहानी पूरी तरह से अलग है।

Image Credit : यूट्यूब

आर एस प्रसन्ना द्वारा निर्देशित 'सितारे जमीन पर' में आमिर के साथ जेनेलिया डिसूजा भी प्रमुख भूमिका में नजर आ रही हैं। इसके अलावा फिल्म में आमिर के साथ दस नए कलाकार भी नजर आ रहे हैं, जो सभी एक स्पेशल चाइल्ड हैं।

Image Credit : यूट्यूब

कीर्ति सुरेश ने उप्पू कप्पुराम्बु की तस्वीरें कीं साझा, जुदा-जुदा दिखा एक्ट्रेस का अंदाज

इंस्टाग्राम@keerthysureshofficial
Read Now