अमर उजाला
Sun, 20 July 2025
फिल्म का निर्देशन खुद अनुपम खेर ने ही किया है।
'तन्वी द ग्रेट' ने बीते शनिवार 54 लाख रुपये की कमाई की।
वहीं फिल्म ने ओपनिंग डे पर मात्र 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया था।
इस हिसाब से फिल्म के दो दिन के कलेक्शन की बात करें तो इसने अभी तक 94 लाख रुपये कमाए हैं।
फिल्म को रिव्यू तो अच्छे मिले हैं, लेकिन कमाई के मामले में ये बुहत पीछे नजर आ रही है।
इस फिल्म की कहानी की बात करें, तो इसमें 21 वर्षीय तन्वी रैना की कहानी है, जो ऑटिज्म डिसऑर्डर का शिकार है।
फिल्म में मुख्य भूमिका में शुभांगी दत्त नजर आएंगी। शुभांगी के अलावा इस फिल्म में अरविंद स्वामी, बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, पल्लवी जोशी, इयान ग्लेन, अनुपम खेर जैसे सितारे मौजूद हैं।
वीकएंड पर 'सैयारा' ने बनाया रिकॉर्ड, जानें अब तक का टोटल कलेक्शन