अमर उजाला
Thu, 4 September 2025
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 21 दिन हो चुके हैं।
बीते दिन बुधवार को फिल्म ने मात्र 1 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने मंगलवार को 1.3 करोड़ रुपये कमाए थे।
यह संकेत फिल्म को मुश्किलों में ले जाती दिख रही है, क्योंकि हो सकता है फिल्म अब लाखों में कमाई करे।
अभी तक ‘कुली’ ने 21 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 282.45 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
वहीं दूसरी तरफ ‘वॉर 2’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म की हालत काफी नाजुक स्थिति में लग रही है।
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर अभिनीत 'वॉर 2' ने बीते दिन बुधवार को 40 लाख रुपये कमाए, जबकि मंगलवार को इसने 55 लाख रुपये कमाए थे।
'वॉर 2' ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 235.85 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
फिल्म का कलेक्शन देख कर लग रहा है कि बहुत जल्द 'वॉर 2' थिएटर्स को अलविदा कह सकती है।
धीरे-धीरे बजट की ओर बढ़ रही ‘परम सुंदरी’, छठे दिन ऐसी रही कमाई