अमर उजाला
Mon, 16 June 2025
हॉलीवुड की चर्चित एनिमेटेड फिल्म 'हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन' 13 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
इस फिल्म ने बीते दिन रविवार को भी शानदार कलेक्शन किया और 4.75 करोड़ रुपये की कमाई करने में कामयाब हुई।
वहीं फिल्म ने शनिवार को 4.39 करोड़ रुपये कमाए थे। वीकएंड पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है।
फिल्म ने तीन दिनों में 11.29 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। हालांकि, आपको बताते चलें कि ओपनिंग डे पर फिल्म ने मात्र 2.15 करोड़ रुपये कमाए थे, जो काफी धीमी शुरुआत थी।
यह फिल्म तकनीकी रूप से बेहद शानदार है और विजुअल इफेक्ट्स से भरपूर है। इसे बच्चों और युवाओं का ज्यादा प्यार मिल रहा है।
हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन फिल्म में इंसानों और जानवरों के बीच सामंजस्य को दिखाय गया है कि वो किस तरह मुसीबतों का सामना साथ में करते हैं।
इस फिल्म में मेसन थेम्स ने मुख्य भूमिका निभाई है। उनके अलावा फिल्म में जेरार्ड जेम्स बटलर, निक फ्रॉस्ट जैसे कई मशहूर हॉलीवुड कलाकार हैं।
'हाउसफुल 5' पड़ी बॉक्स ऑफिस पर सुस्त, फिर भी 150 करोड़ के पहुंची पार