अमर उजाला
Tue, 4 March 2025
हाल ही में सोहम शाह की फिल्म 'क्रेजी' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, जिसका कलेक्शन आए दिन गिरता जा रहा है।
गिरीश कोहली द्वारा निर्देशित यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर बुलाने में असफल साबित हो रही है।
बीते सोमवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मात्र 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया था।
'क्रेजी' फिल्म रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक फिल्म ने सिर्फ 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
रिलीज के पहले दिन फिल्म ने एक करोड़ रुपये की कमाई के साथ ओपनिंग की थी, निर्माताओं को अंदाजा था कि वीकएंड पर फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
'क्रेजी' फिल्म में सोहम शाह मुख्य भूमिका में हैं। वहीं उनके अलावा शिल्पा शुक्ला, निमिषा सजायन और टीनू आनंद जैसे कलाकार भी मौजूद हैं।
मीडिय रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 20 करोड़ रुपये है।
अभी के हालात को देखते हुए लग रहे हैं कि फिल्म अपने बजट के बराबर का भी कलेक्शन नहीं कर पाएगी।
हेयरस्टाइल को लेकर सवाल करते दिखे अभिनेता अर्जुन कपूर, पूछा- पुराना लुक या नया?