चार दिनों में ही ‘हाउसफुल 5’ ने बनाया ये रिकॉर्ड, जानें कितनी हुई कमाई

अमर उजाला

Tue, 10 June 2025

Image Credit : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार अभिनीत मल्टीस्टारर फिल्म 'हाउसफुल 5' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं।

Image Credit : यूट्यूब

बॉलीवुड की मोस्ट एंटरटेनिंग फ्रेंचाइजी में से एक ‘हाउसफुल’ सीरीज की पांचवीं फिल्म ‘हाउसफुल 5’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

Image Credit : सोशल मीडिया

फिल्म ने बीते दिन सोमवार को 13.50 करोड़ रुपये कमाए। वहीं फिल्म ने रविवार यानी कि रिलीज के तीसरे दिन 32 करोड़ रुपये कमाए थे।

Image Credit : यूट्यूब

अभी तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 101 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस कमाई के साथ फिल्म चार दिनों में ही 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो गई है।

Image Credit : यूट्यूब

'हाउसफुल 5' ने रिलीज के पहले दिन भी बॉक्स ऑफिस पर 24 करोड़ रुपये कमाए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 250 करोड़ बताया जा रहा है।

Image Credit : सोशल मीडिया

तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, नाना पाटेकर समेत लगभग 18 दिग्गज कलाकार शामिल हैं, जिसने फिल्म को शानदार बना दिया है।

Image Credit : सोशल मीडिया

साजिद नाडियाडवाला के निर्माण में बनी हाउसफुल फ्रेंचाइजी की सभी पार्टों को दर्शकों द्वारा खूब सराहना मिल चुकी है।

Image Credit : यूट्यूब

कृति खरबंदा ने बॉडीकॉन ड्रेस में दिए पोज, मृणाल ठाकुर ने सड़कों की सैर की

इंस्टाग्राम
Read Now