अमर उजाला
Mon, 31 March 2025
पृथ्वीराज सुकुमारन के निर्देशन में बनी फिल्म 'एल 2 एम्पुरान' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं।
मोहनलाल अभिनीत इस फिल्म ने बीते दिन रविवार को 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया ।
फिल्म ने 21 करोड़ रुपये कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की थी।
इससे ये अंदाजा लगाया जा रहा था, वीकएंड में फिल्म बड़ा कलेक्शन करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब सलमान खान की 'सिकंदर' भी फिल्म को जबरदस्त टक्कर देगी।
'एल 2 एम्पुरान' ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 59.33 करोड़ रुपये की कमाई की है।
'एल 2 एम्पुरान' ब्लॉकबस्टर फिल्म 'लुसिफर' की ये सीक्वल है, जो बडे बजट की फिल्म है। इससे सभी क्रू मेंबर्स को काफी उम्मीदें हैं।
फिल्म में मोहनलाल के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, टोविनो थॉमस, मंजू वॉरियर, और इंद्रजीत सुकुमारन जैसे सितारे भी नजर आए हैं।
फैशन शो के आखिरी दिन कल्कि केकलां का जलवा, देखें तस्वीरें