लाखों में सिमटी जैकी चैन की ‘कराटे किड लीजेंड्स’, सिनेमाघरों में दर्शकों को निहारती दिखी फिल्म

अमर उजाला

Wed, 4 June 2025

Image Credit : IMDb

चाइनीज सुपरस्टार जैकी चैन की हॉलीवुड फिल्म ‘कराटे किड लीजेंड्स’ भारत में 30 मई को रिलीज हुई थी।

Image Credit : यूट्यूब

इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, उसके बाद से ही इसकी कमाई में गिरावट जारी है।


 

Image Credit : एक्स

रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को फिल्म ने मात्र 58 लाख रुपये कमाए हैं। वहीं सोमवार को फिल्म  ने 89 लाख रुपये कमाए थे।


 

Image Credit : एक्स

जैकी चैन की इस फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो, इसने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 7.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 

Image Credit : यूट्यूब

‘कराटे किड लीजेंड्स’ फिल्म की हिंदी डबिंग अजय देवगन और उनके बेटे युग देवगन ने की है।

Image Credit : सोशल मीडिया

वहीं अभिनेता अजय देवगन की बात करें तो उन्होंने जैकी चैन के किरदार मिस्ट हान को अपनी आवाज दी है।

Image Credit : एक्स

फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें एक बच्चे की कराटे चैंपियन बनने की कहानी दर्शायी गई है।

Image Credit : एक्स

जैकी चैन की इस फिल्म का निर्देशन जोनाथन एंटविस्टल ने निर्देशित किया है।

Image Credit : यूट्यूब

इस फिल्म में जैकी चैन के अलावा राल्फ मैकियो, बेन वांग, जोशुआ जैक्सन, टिम रोजन और मिंग ना वेन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम

आईपीएल में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत पर विराट-अनुष्का के खूबसूरत मोमेंट्स, देखें तस्वीरें

एक्स
Read Now