कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ को नहीं मिल रहे दर्शक, जानें फिल्म की कुल कमाई

अमर उजाला

Wed, 11 June 2025

Image Credit : एक्स

कमल हासन अभिनीत ‘ठग लाइफ’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए छह दिन हो चुके हैं।

Image Credit : एक्स

'ठग लाइफ' ने बीते मंगलवार को मात्र 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं सोमवार को फिल्म ने 2.3 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि ओपनिंग डे पर फिल्म ने 15.5 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की थी।

Image Credit : x

फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो इसने अभी तक 40.95 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।


 

Image Credit :

मणिरत्नम के निर्देशन में बनी ‘ठग लाइफ’ को सिनेमाघरों में दर्शक नहीं मिल रहे हैं, जिसका प्रमाण उनकी फिल्म की कमाई में आए दिन गिरावट को देखकर पता चल रहा है।

Image Credit : एक्स

इस फिल्म के जरिए कमल हासन और मणिरत्नम नायकन ने 36 साल बाद एक साथ फिल्मी पर्दे पर वापसी की है।

Image Credit : x

कमल हासन की यह फिल्म सिनेमाघरों में हिंदी समेत तमिल, तेलुगु भाषा में पैन इंडिया रिलीज हुई है।

Image Credit : एक्स

फिल्म में कमल हासन के अलावा सिलंबरासन टीआर, तृषा कृष्णन, जोजू जॉर्ज, अशोक सेलवन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, नस्सर, अली फजल और रोहित सराफ जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

Image Credit : x

'हाउसफुल 5' ने 5 दिन में की ठीक-ठाक कमाई, 'सिकंदर' के लाइफटाइम कलेक्शन को छोड़ा पीछे

एक्स
Read Now