अमर उजाला
Thu, 22 May 2025
हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ 17 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
बीते दिन बुधवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो दिखाता है कि इसके कलेक्शन में गिरावट आ रही है।
फिल्म ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 16.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं अभी तक फिल्म ने पांच दिनों में कुल 49.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
यह फिल्म टॉम क्रूज की प्रसिद्ध सीरीज 'मिशन इंपॉसिबल' का आठवां और आखिरी पार्ट 'मिशन इंपॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ है, जो भारत में रिलीज किया गया है।
टॉम क्रूज की इस फिल्म को निर्माताओं ने भारत में अमेरिका से छह दिन पहले रिलीज किया। आपको बताते चलें कि अमेरिका में यह फिल्म कल यानी 23 मई को रिलीज होगी।
इस फिल्म को निर्माताओं ने योजनाबद्ध तरीके से भारत में रिलीज किया था। कुछ हद तक इसने सफलता प्राप्त की है।
फिल्म में मुख्य भूमिका में टॉम क्रूज हैं, जो ईथन हंट बनकर दुनिया को बचाते हैं। इसके अलावा साइमन पेग, विंग रेम्स और आई मोरैलिस भी अहम भूमिका में नजर आए हैं।
हैंडलूम बनारसी साड़ी में कान की रेड कार्पेट पर उतरीं ऐश्वर्या