‘भूल चूक माफ’ इस जादुई आंकड़े के करीब, जानें हफ्ते भर की कमाई

अमर उजाला

Fri, 30 May 2025

Image Credit : सोशल मीडिया

राजकुमार राव अभिनीत 'भूल चूक माफ' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ते हो चुके हैं।

Image Credit : सोशल मीडिया

मैडॉक की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन करती दिख रही है और वह एक जादुई आंकड़े के बेहद करीब है।

Image Credit : सोशल मीडिया

बीते गुरुवार को फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं बुधवार को इस फिल्म ने 3.50 करोड़ रुपये कमाए थे।

Image Credit : सोशल मीडिया

अभी तक फिल्म के कुल कमाई की बात करें तो इसने बॉक्स ऑफिस पर सात दिनों में 44 करोड़ करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो 50 करोड़ के जादुई आंकड़े से कुछ कदम दूर है।

Image Credit : सोशल मीडिया

करण शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में छोटे शहर की प्रेम कहानी दिखाई गई है, जिसमें शानदार रोमांटिक-कॉमेडी देखने को मिलती है।

Image Credit : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये बताया गया है। अब यह देखना होगा क्या फिल्म इस वीकएंड अपने बजट के बराबर कमाई कर पाती है या नहीं।

Image Credit : सोशल मीडिया

इस फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी के अलावा संजय मिश्रा, सीमा पाहवा, रघुबीर यादव, जैसे कलाकार मौजूद हैं। 

Image Credit : सोशल मीडिया

इस वीकेंड मिलेगा फुल ऑन एंटरटेनमेंट, ओटीटी पर देखिए ये नई फिल्में और सीरीज

सोशल मीडिया
Read Now