अमर उजाला
Sat, 24 May 2025
टॉम क्रूज अभिनीत फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ 17 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ते हो चुके हैं। बीते शुक्रवार यानी की रिलीज के सातवें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 4.23 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
साथ ही आपको बताते चलें कि 'मिशन इंपॉसिबल 8' ने गुरुवार को 4.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं फिल्म ने एक हफ्ते में कुल 58.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
फिल्म ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छे कलेक्शन के साथ शुरुआत करते हुए 17.50 करोड़ रुपये कमाए थे।
टॉम क्रूज की यह फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल' फ्रेंचाइज का आठवां और आखिरी पार्ट 'मिशन इंपॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ है, जिसे भारत में रिलीज किया गया है।
टॉम क्रूज की इस फिल्म को निर्माताओं ने भारत में अमेरिका से छह दिन पहले रिलीज किया था। आपको बताते चलें कि अमेरिका में इस फिल्म को बीते दिन शुक्रवार यानी की 23 मई को रिलीज कर दिया गया है।
इस फिल्म को निर्माताओं ने योजनाबद्ध तरीके से भारत में रिलीज किया था। कुछ हद तक यह सफलता प्राप्त करने में कामयाब हुई है।
फिल्म में मुख्य भूमिका में टॉम क्रूज हैं, जो ईथन हंट बनकर दुनिया को बचाते हैं। इसके अलावा साइमन पेग, विंग रेम्स और आई मोरैलिस भी अहम भूमिका में नजर आए हैं।
धीमी रही 'केसरी वीर' की शुरूआत, जानें 'कपकपी' का टोटल कलेक्शन