अमर उजाला
Sun, 25 May 2025
टॉम क्रूज अभिनीत फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ ने भारत में रिलीज के दिन से ही शानदार प्रदर्शन जारी रखा है।
फिल्म को वीकएंड का फायदा मिलता दिख रहा है। बीते दिन शनिवार को टॉम क्रूज की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छलांग लगाते हुए 7 करोड़ रुपये कमाए।
बीते कुछ दिनों से फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखी जा रही थी और शुक्रवार को 'मिशन इंपॉसिबल 8' ने मात्र 4.23 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि, अब फिल्म ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है।
अगर फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने आठ दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कुल 65.30 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
टॉम क्रूज के फिल्म की बात करें तो यह 'मिशन इंपॉसिबल' फ्रेंचाइज का आठवां और आखिरी पार्ट 'मिशन इंपॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग’ है, जिसे भारत में रिलीज किया गया है।
टॉम क्रूज की इस फिल्म को निर्माताओं ने भारत में अमेरिका से पहले रिलीज किया था। हालांकि, अब इसे अमेरिका में भी रिलीज कर दिया गया है।
फिल्म में मुख्य भूमिका में टॉम क्रूज हैं, जो ईथन हंट बनकर दुनिया को बचाते हैं। इसके अलावा साइमन पेग, विंग रेम्स और आई मोरैलिस भी अहम भूमिका में नजर आए हैं।
बॉक्स ऑफिस पर 'केसरी वीर' और 'कपकपी' की बहुत धीमी रही शुरूआत, नहीं मिला वीकएंड का फायदा