अमर उजाला
Wed, 29 October 2025
'कल्कि 2898 एडी' को लेकर पिछले कुछ दिनों से चर्चा चल रही है कि इसके सेकेंड पार्ट में दीपिका पादुकोण नजर नहीं आएंगी।
दीपिका ने फिल्म में सुमति का किरदार निभाया था जो कल्कि अवतार को जन्म देने वाली थीं लेकिन फिर खबर आई कि एक्ट्रेस अब पार्ट 2 का हिस्सा नहीं होंगी।
अब सोशल मीडिया पर खबर फैली कि फिल्म की ओटीटी रिलीज के एंड क्रेडिट से भी दीपिका का नाम गायब है।
इस दावे के फैलते ही सोशल मीडिया पर दीपिका के फैंस बुरी तरह से भड़क गए, हालांकि इसके पीछे का सच कुछ और ही है।
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दीपिका का नाम प्रभास और अमिताभ बच्चन के बाद अंतिम क्रेडिट प्लेट में दिखाई देता है।
दीपिका ने फिल्म में सुमति का किरदार निभाया था जिसे फिल्म में प्रेग्नेंट दिखाया गया था।
समुद्र की लहरों के बीच करिश्मा का बिंदास फोटोशूट