अमर उजाला
Sun, 6 April 2025
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पिछले कुछ वक्त से फिल्मों से दूर हैं। लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
दीपिका अक्सर अपने फैंस के साथ खुद से जुड़ी अपडेट साझा करती रहती हैं।
हाल ही में दीपिका ने अपने फैंस को बताया कि उनका बचपन काफी अच्छा था। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई।
दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर किसी और यूजर की एक पोस्ट को री-शेयर किया है। इस पोस्ट में एक बच्ची है जो बाउल कट हेयरस्टाइल किए हुए है। साथ ही लिखा है, ‘अगर आपके माता-पिता ने आपके बाल इस तरह नहीं काटे, तो आपका बचपन नहीं था।’
दीपिका ने अपनी स्टोरी पर इसी पोस्ट को री-शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरा बचपन सबसे अच्छा था।’ इसके साथ दीपिका ने कई इमोजी भी बनाए हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण आखिरी बार पिछले साल आई फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आई थीं।
दीपिका पिछले साल 8 सितंबर को एक बेटी की मां बनी हैं। उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है।
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप इन फिल्मों ने ओटीटी पर जीता दर्शकों का दिल, हो गईं हिट