मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई देवा, जानें कितना किया कलेक्शन

अमर उजाला

Tue, 4 February 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम

शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ ने 31 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दिया और पहले ही दिन से यह कमाई के लिए जूझती दिखी 

Image Credit : इंस्टाग्राम

वीकएंड के बाद पहले सोमवार को इसकी कमाई का ग्राफ धड़ाम से नीचे आ गिरा, रविवार को फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था

Image Credit : इंस्टाग्राम@shahidkapoor

वहीं, सोमवार को इसकी कमाई 2.55 करोड़ रुपये की हुई, जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 21.7 करोड़ रुपये हो गई

Image Credit : इंस्टाग्राम@shahidkapoor

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5.5 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ शुरुआत की थी, दूसरे दिन इसकी कमाई में उछाल आया और इसने 6.4 करोड़ रुपये कमाए

Image Credit : इंस्टाग्राम

तीसरे दिन यानी रविवार को यह आंकड़ा 7.25 करोड़ रुपये रहा, फिल्म के बजट की बात करें तो यह फिल्म रिपोर्ट्स के मुताबिक 85 करोड़ रुपये में बनी है

Image Credit : इंस्टाग्राम

फिल्म ‘देवा’ में शाहिद कपूर के साथ पूजा हेगड़े, पावैल गुलाटी, कुब्रा सैत, गिरीश कुलकर्णी जैसे कलाकार शामिल हैं 

Image Credit : इंस्टाग्राम

खुशी और इब्राहिम की 'नादानियां', सरेआम हुए रोमांटिक

इंस्टाग्राम
Read Now