अमर उजाला
Sat, 14 September 2024
जूनियर एनटीआर ने हाल ही में एक 19 वर्षीय कैंसर रोगी की इच्छा पूरी की और उन्हें वीडियो कॉल करके प्रोत्साहित किया
उनकी बातचीत का एक दिल को छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जो वायरल हो गया
बेंगलुरु के एक अस्पताल में इलाज करा रहे आंध्र प्रदेश के 19 वर्षीय कैंसर रोगी कौशिक ने जूनियर एनटीआर से मिलने की इच्छा जताई थी
उनकी मां ने अपने बेटे की इच्छा पूरी करने के लिए मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और जूनियर एनटीआर से संपर्क किया था
जूनियर एनटीआर ने कौशिक को वीडियो कॉल किया और कहा जब आप मुस्कुराते हैं तो बहुत अच्छे लगते हैं, मजबूत बने रहें
ठीक होने के बाद आपको देवरा देखना होगा, सिनेमा बाद में आता है, लेकिन पहले आपको अपने माता-पिता के लिए ठीक होना चाहिए
पैपराजी के साथ जन्मदिन मनाती दिखीं आयशा खान