अमर उजाला
Fri, 6 September 2024
जान्हवी कपूर बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्रियों में से एक हैं
हर फिल्म के साथ उनकी अदाकारी में और अधिक गंभीरता नजर आ रही है
पिछली रिलीज फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में अपने अभिनय से वह दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं
अब हाल ही में, जान्हवी के अलग-अलग इंटरव्यूज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह अलग-अलग क्रिकेटर्स के नाम बताती नजर आ रही हैं
अभिनेत्री ने हर इंटरव्यू में अपने फेवरेट क्रिकेटर का नाम अलग-अलग बताया है, जिसे लेकर वह ट्रोल भी हो रही हैं
एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने कहा कि वह महेंद्र सिंह धोनी की बहुत बड़ी फैन हैं, दूसरे इंटरव्यू में बताया कि रोहित शर्मा उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं, वही एक और इंटरव्यू में अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें विराट कोहली पसंद हैं
सफेद ड्रेस में तारा सुतारिया लगीं बेहद खूबसूरत