अमर उजाला
Fri, 14 March 2025
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ धनश्री के तलाक की खबर चर्चा में है। धनश्री अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश भी कर रही हैं।
धनश्री जब भी कोई सोशल मीडिया पोस्ट करती है, तो उन्हें अकसर ही ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। होली की पोस्ट करने पर भी ऐसा ही हुआ।
धनश्री ने सिंगर नेहा कक्कड़ और अपने परिवार के साथ फूलों की होली खेलते हुए, पूजा पाठ करते हुए होली मनाई। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी साझा किया।
सोशल मीडिया पर धनश्री को यूं होली मनाते देख कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने लिखा है कि युजवेंद्र चहल को लुटकर आप अब भक्त बन रही हो। दरअसल, ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि युजवेंद्र से अलग होने पर धनश्री को 60 करोड़ रुपये की एलिमनी मिली है। लेकिन इन बातों को धनश्री ने गलत बताया।
धनश्री खुद एक डांसर, कोरियोग्राफर हैं और अच्छा-खासा पैसा कमाती हैं।
पति दीपक के साथ आरती ने खेली जमकर होली, देखें रंग-बिरंगी तस्वीरें