अमर उजाला
Thu, 24 April 2025
डांसर-कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा अब सिनेमाई पर्दे पर डेब्यू करन जा रही है।
धनश्री तेलुगु फिल्म 'आकासम दाती वास्तव' से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली हैं।
आपको बताते चलें कि जानकारी के अनुसार यह एक डांस-केंद्रित फिल्म है, जिसे दिल राजू द्वारा निर्मित किया जा रहा है।
हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार इस फिल्म का निर्देशन श्री शशि कुमार द्वारा किया जा रहा है।
हालांकि, पिछली रिपोर्टों के अनुसार कहा गया था इस फिल्म में मुख्य भूमिका के तौर पर यश नजर आएंगे।
अभी फिल्म को लेकर कई ऑफिशियल घोषणा होना बाकी है।
धनश्री बीते दिनों काफी चर्चा में रहीं, क्योंकि उन्होंने अपने पूर्व पति भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से तलाक ले लिया था।
धनश्री ने इससे पहले कई हिट गाने दिए हैं, अब वह अभिनय की दुनिया में आ रही हैं।
पहलगाम आतंकी हमले पर सारा अली खान का फूटा गुस्सा, बोलीं- दिल दहला देने वाली क्रूर घटना