धर्मेंद्र-हेमा मालिनी ने डाला वोट, अनिल कपूर भी आए नजर

अमर उजाला

Mon, 20 May 2024

Image Credit : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भारत में लोकसभा 2024 के लिए मतदान जारी है, आज महाराष्ट्र में पांचवें चरण में बॉलीवुड के कई कलाकार सुबह-सुबह मतदान करने पहुंच गए

Image Credit : इंस्टाग्राम

धर्मेंद्र ने वोट डालकर अपनी जिम्मेदारी निभाई और लोगों से भी लोकतंत्र के हित में वोट डालने की अपील की, इस दौरान वे कैजुअल लुक में दिखे

Image Credit : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हेमा मालिनी ने भी अपना फर्ज पूरा करते हुए वोट डाला, इस दौरान वे पीच कलर के पारंपरिक सूट में नजर आईं

Image Credit : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बूथ पर एशा देओल भी अपनी मां हेमा के साथ वोट डालने पहुंची थीं, उन्होंने अपनी उंगली की स्याही भी पैपराजी को दिखाई

Image Credit : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दिव्या दत्ता ने भी वोट डालकर अपना कर्तव्य पूरा किया और वोटिंग निशान भी दिखाया
 

Image Credit : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अनिल कपूर भी ब्लैक लुक में वोट डालने पहुंचे और उंगली पर स्याही दिखाते हुए तस्वीरों के लिए पोज दिए

Image Credit : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शाहरुख ने फिल्म में पहना था 4.5 करोड़ का सूट, विवेक ओबेरॉय भी नहीं रहे पीछे

सोशल मीडिया
Read Now