89 की उम्र में कड़ी मेहनत कर रहें धर्मेंद्र, फिजियोथेरेपी कराते आए नजर

अमर उजाला

Thu, 17 April 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम @aapkadharam

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अक्सर यह साबित करते हुए दिख जाते हैं कि उम्र केवल एक संख्या है। 89 साल की उम्र में भी काफी सक्रिय हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम

धर्मेंद्र को आज भी सभी उम्र के प्रशंसक पसंद करते हैं। गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया।

Image Credit : इंस्टाग्राम @aapkadharam

वीडियो में अभिनेता बिस्तर पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनके फिजियोथेरेपिस्ट उन्हें पैर के स्ट्रेचर स्ट्रैप का उपयोग करके पैर घुमाने में मदद कर रहे हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम @aapkadharam

वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘दोस्तों, आपकी शुभकामनाओं और आशीर्वाद से मैं फिट और ठीक रहने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं। योग, व्यायाम और अब फिजियोथेरेपी।’

Image Credit : इंस्टाग्राम @aapkadharam

 ‘मैं अपने फिजियोथेरेपिस्ट प्रिय अमित कोहली का आभारी हूं। आप सभी को प्यार, अपना ख्याल रखें।’

Image Credit : इंस्टाग्राम @aapkadharam

धर्मेंद्र आज भी भारतीय फिल्म उद्योग में एक प्रभावशाली और प्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। उन्हें आखिरी बार शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में देखा गया था। 

Image Credit : इंस्टाग्राम @aapkadharam

वह आगामी फिल्म ‘इक्कीस’ में अभिनय करते हुए नजर आएंगे। वह फिल्म ‘अपने 2’ में भी नजर आएंगे, जिसमें पूरा देओल परिवार नजर आएगा।

Image Credit : इंस्टाग्राम @aapkadharam

ब्लैक साड़ी में वाणी कपूर, कृति सेनन का व्हाइट गाउन लुक, देखिए खूबसूरत तस्वीरें

इंस्टाग्राम@kritisanon, @vaanikapoor
Read Now