अमर उजाला
Tue, 7 April 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड बना रही है।
19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने सोमवार को 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
पहले और दूसरे हफ्ते इसने क्रमश: 674.17 और 263.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसने अब तक टोटल 1023.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
इस तरह से यह फिल्म भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।
19 दिनों में इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1622.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
26 मिलियन डॉलर के साथ नॉर्थ अमेरिका में यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
इसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, और सारा अर्जुन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।
तीसरे रविवार को 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर लहराया परचम