अमर उजाला
Wed, 8 April 2026
19 मार्च को रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर अब भी राज कर रही है।
20वें दिन फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 10.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
पहले और दूसरे हफ्ते में इसने 674.17 और 263.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
इस तरह से फिल्म का टोटल कलेक्शन 1033.37 करोड़ रुपये हो गया है।
20 दिनों में इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1641.21 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।
रिकॉर्ड की अगर बात करें तो यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में इसने अपने पहले पार्ट 'धुरंधर' और 'RRR' को पीछे छोड़ा है।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं।
1100 करोड़ की ओर बढ़ी 'धुरंधर 2', जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन