अमर उजाला
Sat, 4 April 2026
रणवीर सिंह की अदाकारी वाली फिल्म 'धुरंधर 2' को रिलीज हुए 16 दिन हो चुके हैं।
इतने दिनों में इसने कई फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ा है और नए रिकॉर्ड बनाए हैं।
शुक्रवार को इस फिल्म की कमाई बढ़कर 21.55 करोड़ रुपये हो गई। गुरुवार को इसने 18.30 करोड़ रुपये कमाए थे।
पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ रुपये कमाने वाली इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 959.37 करोड़ रुपये कमाए हैं।
'धुरंधर 2' ने 'धुरंधर' का रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने का खिताब हासिल किया है।
फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1523.58 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि 'धुरंधर' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन (1350.83 करोड़ रुपये) से ज्यादा है।
माना जा रहा है कि फिल्म 'पुष्पा 2' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन (1742.10 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
नहीं रुक रही 'धुरंधर 2' की कमाई, जानें 15 दिनों का कलेक्शन