अमर उजाला
Sun, 29 March 2026
19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर 2' की कमाई में वीकएंड पर बढ़ोतरी हुई है।
शनिवार को इस फिल्म ने 62.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शुक्रवार को इसने 41.75 करोड़ रुपये कमाए थे।
पहले हफ्ते में फिल्म की कमाई 674.17 करोड़ रुपये रही थी।
दस दिनों में इस फिल्म ने कुल 778.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
'धुरंधर 2' ने दस दिनों में वर्ल्डवाइड 1226.44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
टोटल कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने अपने पहले पार्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
दसवें दिन 'धुरंधर' ने 58 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि 'धुरंधर 2' ने 62.85 करोड़ रुपये कमाए हैं।
'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और आर माधवन जैसे कलाकार हैं।
फराह खान अली की नई स्टोर लॉन्च पर पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स, देखें तस्वीरें